Ladli Behna Payment Status Check 2025

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश राज्य में संचालित एक प्रमुख योजना है। इस योजना की शुरुआत मार्च 2023 में हुई थी। मार्च से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 29 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। अब तक इस योजना की 21वीं किस्त भी जारी की जा चुकी है।

लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त के तहत 1250 रुपये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा 10 फरवरी 2025 को महिलाओं के खातों में भेज दिए गए हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं जिनका लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी उनके खाते में भुगतान नहीं हुआ है, वे अपने पेमेंट स्टेटस की जांच करके आने वाली किस्त और पहले से प्राप्त किस्तों का विवरण देख सकती हैं।

अगर आपको पेमेंट स्टेटस चेक करना नहीं आता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Ladli Behna Payment Status Check करें, इसकी पूरी जानकारी चरण दर चरण बताएंगे।

लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस संबंधित जानकारी

आयोग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
लेख का नामLadli Behna Payment Status check
मिलने वाली राशि₹१२५० महीना
अंतिम किस्त कब जारी हुई10 फरवरी २०२5
अगली किस्त कब जारी होगी10 मार्च २०२5 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana Payment Status 2025 कैसे देखें? आसान भाषा में समझे

यदि आपने लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन अभी तक आपके खाते में कोई भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है, तो आप हमारे द्वारा बताए गए चरणों का पालन करके अपना लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस जांच सकती हैं।

  • इसके बाद, पंजीकृत महिला यूजर लॉगइन का एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको “लाड़ली बहना आवेदन क्र. या सदस्य समग्र आईडी नंबर” और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके लाड़ली बहना आवेदन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • उसको नीचे दिये बॉक्स में दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद एक नया डैसबोर्ड खुलेगा, जिसमे आपके आवेदन संबंधित जानकारी दी गई होगी।
  • इस पेज पर आपको भुगतान स्थिति का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करके आप अपने लाड़ली बहना योजना की भुगतान स्थिति की जाँच कर सकती हैं।
  • लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त राशि आपको दिखाई देगी जैसा कि नीचे इमेज में दर्शाया गया है।
  • ऊपर बताये गये सभी स्टेप को फॉलो करके आप अपने Ladli Behna Yojana Payment Status की जाँच कर सकते।

लाड़ली बहना योजना के लाभ

लाभविवरण
आर्थिक स्वतंत्रताइस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्यमहिलाएं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए कर सकती हैं, जिससे परिवार का समग्र विकास होता है।
सामाजिक सुरक्षायह योजना महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है और आर्थिक संकट के समय उन्हें मजबूती देती है।

Ladli Behna Yojana Payment List

हम आपको सूचित करते हैं कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इसकी पहली किस्त जून 2023 में भेजी गई थी, जबकि 21वीं किस्त 10 फरवरी 2025 को ₹1250 की राशि के रूप में भेजी गई है। अगली 22वीं किस्त 10 मार्च 2025 (संभावित) को जारी की जाएगी।

लाड़ली बहनों के मिलने वाली किस्त की राशि और तिथि को देख सकते हैं-

किस्त संख्याकिस्त जारी होने की तिथिकिस्त की राशि
1.10 जून 2023₹1,000
2.10 जुलाई 2023₹1,000
3.10 अगस्त 2023₹1,000
4.10 सितंबर 2023₹1,000
5.10 अक्टूबर 2023₹1,250
6.10 नवंबर 2023₹1,250
7.10 दिसंबर 2023₹1,250
8.10 जनवरी 2024₹1,250
9.10 फरवरी 2024₹1,250
10.10 मार्च 2024₹1,250
11.10 अप्रैल 2024₹1,250
12.04 मई 2024₹1,250
13.06 जून 2024₹1,250
14.05 जुलाई 2024₹1,250
15.10 अगस्त 2024₹1,500
16.09 सितंबर 2024₹1,250
17.05 अक्टूबर 2024₹1,250
18.09 नवंबर 2024₹1,250
19.11 दिसंबर 2024₹1,250
20.11 जनवरी 2025₹1,250
21.10 फरवरी 2025₹1,250

मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे द्वारा दी गई लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस की जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल या संदेह हो, तो कृपया कमेंट बॉक्स में पूछने में संकोच न करें।